{"_id":"6043c39a8ebc3e591e5b68bc","slug":"munna-bhai-cought-mainpuri-news-agr483534476","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: एसटीएफ आगरा और बिछवां पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: एसटीएफ आगरा और बिछवां पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य
विज्ञापन
बिछवां पुलिस की हिरासत में 20 हजार का इनामी
- फोटो : MAINPURI
बिछवां। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर मुन्नाभाई को बैठाने वाले सॉल्वर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एसटीएफ आगरा और बिछवां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राइवेट शिक्षक को फर्दपुर के पास से पकड़ा है। पूर्व में पुलिस मुन्नाभाई, अभ्यर्थी सहित तीन लोगों को जेल भेज चुकी है।
शनिवार को एसटीएफ आगरा के एसआई अमित गोस्वामी ने थानाध्यक्ष बिछवां विदेश कुमार त्यागी को सूचना दी कि सॉल्वर गैंग का सदस्य बृजेश उनके क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बालाजी ग्लोबल एकेडमी अहिरवा फर्दपुर के पास से बृजेश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में शिक्षक रहा है।
बृजेश सोलंकी की पत्नी पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जिले में 26 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई थी। इस दौरान फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी पर राहुल वर्मा निवासी इटावा रोड बेवर के स्थान पर परीक्षा देने आए मुन्नाभाई महेंद्र सिंह निवासी उत्तर नगर सैलई, सती रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद हाल निवासी इटावा रोड बेवर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ ने मुन्नाभाई ने बताया था कि कुरावली के गांव अशोकपुर निवासी अक्षय, जो वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में रहता है और ब्रजेश सोलंकी निवासी सैलई आंबेडकर पार्क थाना रामगढ़ फिरोजाबाद ने उसे राहुल से मिलवाया था। राहुल की जगह परीक्षा देने के लिए उसे 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी। मामले में पुलिस ने महेंद्र, अक्षय और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बृजेश पर घोषित था 20 हजार रुपये का इनाम
केंद्रीय पात्रता परीक्षा में मुन्नाभाई व साथियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस वांछित बृजेश की तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में आगरा एसटीएफ भी लगी थी। बृजेश पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
एसटीएफ आगरा से मिली सूचना के आधार पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पकड़े गए बृजेश को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। - अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव।