{"_id":"659ae508c08e07f74f03de8b","slug":"munimji-superkings-reached-the-final-after-winning-by-seven-wickets-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10448-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुनीमजी सुपरकिंग्स सात विकेट से जीत दर्ज कर पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुनीमजी सुपरकिंग्स सात विकेट से जीत दर्ज कर पहुंचा फाइनल में
Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान में चल रही एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग में पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबल में मुनीम जी सुपर किंग्स ने एकता क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
एकता क्रिकेट क्लब के कप्तान इमरान खान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में एकता क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। सुमित चिकारा ने 76, माधव सिंह ने 32 और गिरीश रतोरी ने 30 रनों की पारी खेली। मुनीम जी सुपर किंग्स के करन ने दो, परमवीर और घनश्याम ने एक-एक विकेट हासिल किए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुनीम जी सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों कर मैच में अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यम क्रम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बल्लेबाज जस्सी ने बेहतरीन 81 रन बनाए। चन्द्रपाल सैनी ने 45 और घनश्याम ने 10 रनों की पारी खेली। एकता क्लब के गिरीश, यश और सत्यम ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
मैच से पूर्व बजरंग पेट्रोल पंप के स्वामी गौरव गुप्ता, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुनीम जी सुपर किंग्स के जस्सी को मैनऑफद मैच का पुरस्कार एमसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ.बीके सिंह, प्रतियोगिता संयोजक आलोक गुप्ता और नरेन्द्र गुप्ता ने प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और आसिफ रजा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना और अजय कुमार शर्मा ने तथा कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।
मैच के दौरान एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, प्रवीन भंसाली, प्रशांत मिश्रा, राजेश खटीक, प्रबल प्रताप सिंह, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना, मायाशंकर, प्रमोद दुबे बाबा आदि मौजूद रहे।