फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal elections 2022 parties are waiting for delimitation in Firozabad

निकाय चुनाव 2022: फिरोजाबाद में सभी दलों को परिसीमन का इंतजार, दावेदार भी हुए सक्रिय

Fri, 07 Oct 2022 04:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 04:20 PM IST
सार

सपा से विधानसभा चुनाव की दौड़ में शामिल रहे एक नेता मेयर के लिए लामबंदी कर रहे हैं। वहीं भाजपा से कई महिलाएं दावेदार अभी तक सामने आ चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Municipal elections 2022 parties are waiting for delimitation in Firozabad
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि, चुनाव नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में संभावित हैं, जिले के मेयर का चुनाव लड़ने के लिए दावेदार तैयारी में जुट गए हैं। संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, सभी दलों को परिसीमन का इंतजार है।

विज्ञापन


भाजपा में अभी तक सबसे अधिक दावेदारी महिलाओं की ओर से दिखाई दे रही है। हालांकि, परिसीमन के बाद ही तय होगा कि किस वर्ग का दावेदार चुनाव लड़ेगा, मगर हर वर्ग से दावेदारों को देखा व परखा जा रहा है ताकि अंतिम समय पर किसी तरह की परेशानी न हो। इसी के साथ परिसीमन, वार्ड आरक्षण को ध्यान में रखने के साथ-साथ वोट बढ़वाने का काम शुरू हो गया है। बूथ वार पार्टी तैयार है।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार कहते हैं कि पार्टी में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। परिसीमन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं सपा महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग का कहना है कि पार्टी स्तर से वार्डवार पार्षद दावेदारों के नाम संकलित किए जा रहे हैं। साथ ही, वोटों की सुरक्षा, परिसीमन व आरक्षण पर पूरी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग ने बताया कि संगठन चुनाव लड़ेगा। यह तय है। उसी अनुसार हमारी तैयारी चल रही है। कई दावेदार सामने आए हैं। आरक्षण लागू होने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह कहते हैं कि चुनाव में आरक्षण किसी वर्ग का हो। हमारी तैयारी जारी है। तीन के आवेदन आ भी गए हैं। सपा व भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही प्रत्याशी फाइनल करेंगे। 

विधानसभा में नहीं मिला टिकट, अब मेयर सीट पर नजर 

सपा में कई नाम चर्चाओं में हैं, इसमें कई लोग ऐसे है जो विधानसभा चुनाव में टिकट चाहते थे, लेकिन अब वह मेयर के टिकट की दौड़ में लगे हैं। जिससे उन्हें टिकट मिल सके। टिकट के एक दावेदार ने तो पूर्व सांसद की पूरी तरह पैरोकारी में जुटे हुए हैं, वह जातिगत आंकड़ों के लिहाज से टिकट हासिल करना चाहते हैं। जबकि कई लोगों ने पूर्व सांसद के पिता राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव तक टिकट मिलने पर जीत का भरोसा तक जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed