{"_id":"6a345f437ec8906b7d029efd","slug":"municipal-corporations-bulldozer-razes-illegal-encroachment-agra-news-c-25-1-agr1067-1087651-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर
विज्ञापन
आगरा। प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने और सफाई में बाधा बनने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टास्क फोर्स ने रावतपाड़ा, सुभाष बाजार और दरेसी बाजार क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथों बने अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। मौके पर ही 38 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। दर्जनों अवैध ठेल-धकेल, अस्थायी काउंटर, तख्त और सड़कों पर फैलाया गया अन्य सामान जब्त कर लिया।
नगर निगम ने बुधवार को इन बाजारों में मुनादी कराकर कारोबारियों को खुद ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने फुटपाथों और मुख्य सड़कों तक अपना सामान फैला रखा था। बृहस्पतिवार को जब टास्क फोर्स अमले के साथ पहुंची तो कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए।
कार्रवाई के दौरान कुछ कारोबारियों ने विरोध किया लेकिन टास्क फोर्स का सख्त रुख देख शांत हो गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। चेतावनी के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।