{"_id":"5e2f1af28ebc3e4ad8189f2b","slug":"municipal-corporation-will-give-three-dustbin-to-house-tax-payers-for-free-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स की रसीद दिखाइए, तीन डस्टबिन मुफ्त में पाइए, फरवरी से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स की रसीद दिखाइए, तीन डस्टबिन मुफ्त में पाइए, फरवरी से होगा वितरण
Tue, 28 Jan 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जो घर या प्रतिष्ठान हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं, सबसे पहले उन्हें नगर निगम की ओर से तीन डस्टबिन निशुल्क दिए जाएंगे। हाउस टैक्स जमा करने की रसीद दिखाकर यह डस्टबिन फरवरी से नगर निगम कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से नगर निगम ने पहले चरण में 30 हजार सेट यानी कुल 90 हजार डस्टबिन खरीदे हैं। हर घर को नीला, हरा और लाल डस्टबिन दिया जाएगा।
शहर के 3.10 लाख घरों में हर घर में कूड़ा अलग-अलग करने के लिए नगर निगम फरवरी से तीन रंग के डस्टबिन बांटने का काम शुरू कर रहा है। हर घर तक यह डस्टबिन पहुंचाए जाएंगे।

पहले चरण में 30 हजार घरों को मिलेंगे डस्टबिन
पूर्व में इन डस्टबिन की मामूली कीमत हाउस टैक्स में जोड़कर वसूल की जानी थी, लेकिन नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि अब तीनों डस्टबिन हर घर को फ्री दिए जाएंगे। लोगों को इनकी कीमत चुकाने की कोई जरूरत नहीं, उन्हें केवल नगर निगम का हाउस टैक्स जमा करना होगा। यह डस्टबिन उन्हें फ्री दे दिए जाएंगे।
इस साल के हाउस टैक्स यानी 2019-20 का जमा करने की रसीद दिखाकर ही वितरण किया जाएगा। पहले चरण में 30 हजार घरों को यह डस्टबिन दिए जाएंगे, जिनमें एक में गीला कूड़ा, दूसरे में सूखा कचरा और तीसरे में संक्रामक कचरा डालना होगा।
इससे लोग प्रेरित होंगे
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि इस साल का हाउस टैक्स जमा कर रसीद दिखाने वालों को नगर निगम तीनों डस्टबिन निशुल्क वितरित करेगा। फरवरी से वितरण शुरू हो जाएगा। हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोग प्रेरित होंगे और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए यह सुविधा दी जाएगी।