फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation will charge fee if house convert shop and multi-storey building

आगरा: घर तोड़कर दुकान और बहुमंजिला इमारत बनाई तो शुल्क वसूलेगा नगर निगम

Tue, 09 Feb 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will charge fee if house convert shop and multi-storey building
आगरा: नगर निगम के सदन में बोलते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम सदन ने सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और आवास विकास परिषद द्वारा बनाई आवासीय कॉलोनियों में कॉमर्शियल निर्माण पर मलबा शुल्क के साथ सुदृढ़ीकरण शुल्क वसूलने के लिए आगरा नगर निगम भवन निर्माण, पुनर्निर्माण, अनुज्ञा उपविधि-2019 को पारित कर दिया। इस उपविधि को सदन के सामने चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने पेश किया, जिसे पार्षदों ने पास कर दिया।

विज्ञापन


इस उपविधि के तहत शहर में आवासीय कॉलोनी में बनाए जा रहे बहुमंजिला भवनों के लिए नगर निगम सुदृढ़ीकरण शुल्क वसूल पाएगा। इसके लिए एडीए के साथ निगम की एनओसी लेनी होगी। एनओसी के बिना बनाए गए भवनों पर जलकल का सीवर, जल कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


निगम की एनओसी के बिना टोरंट का बिजली कनेक्शन जारी नहीं होगा। यह भवन अवैध घोषित किया जाएगा और किसी तरह की गतिविधि नहीं की जा सकेगी। इस उपविधि के लागू होने पर एनओसी देते समय शुल्क के लिए अलग से खाता खोला जाएगा, जिसका उपयोग अवस्थापना सुविधाओं पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों का शुल्क लें'
मेयर नवीन जैन ने कहा कि सड़कों पर ट्रांसफार्मर लगाकर टोरंट पावर निगम की जमीन कब्जा रही है। नगर आयुक्त इस पर सख्ती करें और सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर का शुल्क लें। यही ट्रांसफार्मर अतिक्रमण की मुख्य वजह हैं। शहर की छवि खराब हो रही है। जो कनेक्शन ले रहा है, वह अपने भवन में जगह छोड़े।

पिछले कार्यवृत्त में संशोधन
मेयर ने सदन में सबसे पहले 18वें अधिवेशन के कार्यवृत्त की पुष्टि कराई, लेकिन भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने इस पर संशोधन प्रस्ताव रखा। उन्होंने पूरा पैराग्राफ हटवाने का प्रस्ताव दिया, जिसे मेयर ने मंजूर कर लिया।

ये प्रस्ताव पारित हुए- 
- अशोक नगर माथुर वैश्य भवन रोड का नाम स्व. पंकज कुलश्रेष्ठ के नाम पर।
- बैंक कालोनी से नॉर्थ ईदगाह रोड का नाम मोतीलाल शिवहरे मार्ग करना।
- विजयनगर में स्व. विनोद तिवारी के नाम पर मार्ग का नामकरण।
- नार्थ विजय नगर कॉलोनी चौराहे का नाम स्व. धर्मपाल विद्यार्थी चौक करना।
- पंचकुइयां चौराहे का नाम राजा दक्ष के नाम पर रखना।
- सेक्टर 10 चौराहे का नाम महर्षि परशुराम चौक करना।
- सेक्टर 7 वाली सड़क का नामकरण सुरेश सारंग रोड करना।
- छीपीटोला चौराहे का नाम भगवान 1008 महावीर स्वामी चौक।
- गुड़ की मंडी स्थित नगर निगम स्कूल का नाम झलकारी बाई इंटर कॉलेज।
- अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह।
- जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव।
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा सेक्टर 9 में।

मंदिर में लगेगी महर्षि परशुराम की प्रतिमा
कार्यकारिणी के 14 वें अधिवेशन में पार्षद जगदीश पचौरी ने इंद्रापुरम 100 फुट रोड पर खुली जगह पर महर्षि परशुराम की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सदन में बेलनगंज के पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, कमला नगर के प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि भगवान की प्रतिमा खुली जगह में नहीं लगाई जा सकती। इसके लिए मंदिर है। 

पार्षद जगदीश पचौरी ने कालोनी के पार्क में बने मंदिर में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए कहा गया कि मंदिर में प्रतिमा के लिए नगर निगम में प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं। इस पर पार्षद ने प्रस्ताव वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed