{"_id":"623abc5110bb637dfb2a3c44","slug":"municipal-corporation-truck-caught-fire-on-the-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: हाईवे पर नगर निगम का ट्रक बना 'आग का गोला', चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हाईवे पर नगर निगम का ट्रक बना 'आग का गोला', चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 23 Mar 2022 11:55 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:55 AM IST
सार
फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार की सुबह आगरा नगर निगम के ट्रक में आग लग गई। ट्रक कचरा लेकर कुबेरपुर लैंडफिल साइट जा रहा था। तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे के पास फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार की सुबह नगर निगम के ट्रक में आग लग गई। कुछ ही पलों में ट्रक आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक ट्रक से कूद गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात थम गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह तकरीबन 10.30 बजे हुआ। आगरा नगर निगम का ट्रक कचरा लेकर कुबेरपुर स्थित लैंडफिल साइट पर जा रहा था। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर पहुंचने से पहले ही ट्रक में आग गई। चालक ने आनन-फानन ट्रक रोका और कूद गया। देखते ही देखते लपटों ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
केबिन में चिंगारी निकलने से लगी आग
बीच पर हाईवे पर ट्रक में आग लगने से यातायात थम गया। ट्रक में कूड़ा भरा होने के कारण भयंकर लपटें उठ रही थीं। लोगों को डर था कि कहीं ट्रक में धमाका न हो जाए। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि केबिन में चिंगारी निकलने से आग लगी थी।
विज्ञापन