{"_id":"6a32cb83da02951dcf02f2f4","slug":"municipal-corporation-team-removes-illegal-encroachment-in-agra-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, मस्ता की बगीची से लंगड़े की चौकी तक ढहाए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, मस्ता की बगीची से लंगड़े की चौकी तक ढहाए अवैध निर्माण
Wed, 17 Jun 2026 10:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:00 PM IST
सार
नगर निगम की कार्रवाई के दाैरान अभियान को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और अभियान जारी रखा। जेडएसओ आशुतोष वर्मा ने बताया कि सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों की नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
निगम की टीम ने ढहाया अवैध अतिक्रमण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में नगर निगम ने बुधवार को मस्ता की बगीची रतनपुरा से लंगड़े की चौकी तक सड़क और फुटपाथों पर किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। टास्क फोर्स ने दोपहर में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया और तख्त, काउंटर, टिनशेड, खोखे और ठेलों को हटाकर सामान जब्त कर लिया।
इस दौरान कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। बुलडोजर के आगे वह खड़े हो गए। अभियान रोकने की कोशिश की, लेकिन निगम अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और अभियान जारी रखा। जेडएसओ आशुतोष वर्मा ने बताया कि सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों की नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था।
टास्क फोर्स ने इसके बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी के बालाजीपुरम क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर घरों के सामने बनाए गए अवैध रैंप ध्वस्त कर दिए। दूसरी ओर, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, सुभाष बाजार और दरेसी में निगम ने यहां मुनादी कराई और कहा कि दुकानदार स्वयं निर्धारित सीमा के भीतर अपना व्यापार संचालित करें और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटा लें।