फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation team removed encroachment in Agra

Agra News: भगवान टाॅकीज चाैराहे पर गरजा निगम का बुलडोजर, बाजार में मच गई अफरातफरी; भाग खड़े हुए ठेल वाले

Fri, 12 Dec 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। नगर निगम के बुलडोजर को देखकर ठेल वालों में अफरातफरी मच गई। ठेल को लेकर वह भाग खड़े हुए। वहीं गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Municipal Corporation team removed encroachment in Agra
दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भगवान टॉकीज चौराहा और न्यू आगरा रोड पर शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन अभियान जारी रहा। वहीं टीम को देखकर ठेल वाले इधर-उधर भागते नजर आए। दुकानों के सामने तिरपाल और ठेला लगाने से जाम लग रहा था।
विज्ञापन


अभियान के दौरान निगम ने सड़क पर दुकान सजाने, रास्ता घेरने और गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दुकानों के सामने से अपना सामान हटाते नजर आए। कार्रवाई के बाद कुछ ही देर में मार्ग पर जाम कम हो गया और वाहनों की आवाजाही सुचारु दिखी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि रोजाना लगने वाले जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि यातायात बाधित करने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलते ही प्रवर्तन टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed