फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation team attacked with sticks and clubs while attempting to capture stray cattle

Agra News: गोवंश पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर लाठी-डंडों से बोला हमला, चार गायें छुड़ा ले गए पशुपालक

Fri, 17 Jul 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 17 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

आगरा में सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। पशुपालक लाठी-डंडों से हमलाकर पकड़े गए गोवंश को छुड़ा ले गए।

विज्ञापन
Municipal Corporation team attacked with sticks and clubs while attempting to capture stray cattle
गोवंश को पकड़ती नगर निगम की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए कचहरी घाट और गुदड़ी मंसूर खां में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इसमें 16 गोवंश पकड़ लिए गए, लेकिन अचानक लाठी-डंडों के साथ आए पशुपालकों ने टीम पर हमला किया और चार गायें छुड़ाकर अपने साथ ले गए। हालात देखकर टीम बचे हुए 12 गोवंश लेकर चली आई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर नगर निगम की कैटल कैचर टीम सुपरवाइजर जगदीश के नेतृत्व में कचहरी घाट और गुदड़ी मंसूर खां पहुंची। यहां दोनों जगहों से सड़क पर घूम रहे 16 गोवंश पकड़ कर वाहन मे लाद लिए। तभी लाठी-डंडों से लैस कुछ पशुपालक गुदड़ी मंसूर खां क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पशुपालकों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वाहन में लादी गई चार गायों को जबरन उतार लिया।
विज्ञापन


इस मामले में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि निराश्रित गोवंश को छुड़ाने वाले और टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed