फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation can seal 70 shops in Agra

Agra: आगरा की इस मार्केट पर मंडरा रहा खतरा, 70 दुकानों पर लटक सकता है ताला; नगर निगम ने जारी किए नोटिस

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
सार

गृहकर जमा नहीं करने वालों पर नगर निगम सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। संजय प्लेस की 70 दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम की ओर से इन विभागों को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
 

विज्ञापन
Municipal corporation can seal 70 shops in Agra
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट में 70 से अधिक दुकानों पर ताला लटक सकता है। सीलिंग के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। बुधवार तक गृहकर जमा नहीं किया तो दुकानों को सील किया जाएगा। कपड़ा मार्केट में दुकानदारों पर एक करोड़ रुपये से अधिक राशि बकाया है।
विज्ञापन


कपड़ा व जूता मार्केट में 400 से अधिक दुकानें हैं। कपड़ा मार्केट में 105 दुकानों को नोटिस जारी किए गए थे। केवल 35 कारोबारियों ने गृहकर जमा कराया। कर जमा नहीं करने पर शेष 58 दुकानों पर बुधवार को नगर निगम सीलिंग की कार्रवाई कर सकता है। कर अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि सभी दुकानदारों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार तक बकाया राशि नहीं चुकाई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


निशाने पर 50 हजार से अधिक के बकाएदार
नगर निगम के निशाने पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक के बकाएदार हैं। जीआईएस सर्वे में संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। हर राजस्व निरीक्षक के लिए 50 हजार से अधिक राशि के बकाएदारों से गृहकर वसूलना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्की से बचने के लिए जमा करें गृहकर
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सभी बकाएदारों से अपील है कि कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल बकाया गृहकर जमा करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed