{"_id":"6a248a7d566749b510004ffc","slug":"municipal-commissioner-strict-on-sinking-roads-sewer-lines-across-the-city-will-be-surveyed-agra-news-c-25-1-agr1067-1078212-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़कें धंसने पर नगर आयुक्त सख्त, शहरभर की सीवर लाइनों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़कें धंसने पर नगर आयुक्त सख्त, शहरभर की सीवर लाइनों का होगा सर्वे
विज्ञापन
आगरा। सड़कों के लगातार धंसने के मामले सामने आने के बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने शहरभर की सीवर लाइनों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन जगहों पर सीवर या पानी की लाइन में लीकेज है, वहां जांच की जाएगी। शुक्रवार को कमला नगर के रश्मि नगर क्षेत्र में सीसी सड़क धंसने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलट गई थी। निगम और जलकल विभाग की टीमों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालकर गड्ढे को भरवाकर मार्ग शुरू कर दिया।
निगम के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क के नीचे से गुजर रही सीवर लाइन में लीकेज की बात सामने आई है। लंबे समय से हो रहे रिसाव के कारण मिट्टी का कटान हुआ, जिससे सड़क धंस गई। इसके स्थायी समाधान और तकनीकी परीक्षण के लिए कार्यदायी संस्था वीए टेक वबाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए कमजोर और लीकेज वाले हिस्सों को चिह्नित कर तत्काल सुधार अभियान चलाया जाएगा। वहीं, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 में सड़क धंसने के मामले में सीवर लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। वहां पेयजल आपूर्ति को बाधित किए बिना आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक से नई सीवर लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है।