{"_id":"5a58b15f4f1c1be7408b467f","slug":"muncipal-member-audio-viral-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता से बोले नेता जी, हम नाला साफ कराएंगे तो घर कौन चलाएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से बोले नेता जी, हम नाला साफ कराएंगे तो घर कौन चलाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एटा में एक सभासद प्रतिनिधि का आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वार्ड की समस्या को लेकर एक युवक ने सभासद प्रतिनिधि को फोन किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव पैसा कमाने के लिए जीतकर आए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 विजय नगर कालोनी में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर, गली तेलियान, बाबूगंज की गलियों में जलभराव की समस्या है।
गुरुवार बाबूगंज के एक पीड़ित व्यापारी ने सभासद प्रतिनिधि नीरज कुमार को फोन किया, तो उन्होंने कह दिया कि पांच साल अगर हम नाले साफ कराएंगे, तो घर कौन चलाएगा।

तो चुप हो गए नेता जी
सभासद प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि पैसा कमाने आए हैं, तो पैसा कमाना है। जब युवक ने यह कहा कि चुनाव के समय तो आप खूब विकास की बात कर रहे थे, तब सभासद प्रतिनिधि चुप हो गए।
शुक्रवार को आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसे लेकर लोगों ने रोष जताया। साथ ही सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश जताया।
सभासद प्रतिनिधि नीरज कुमार ने कहा कि जिनका फोन आया था। उनका नंबर मोबाइल में सेव नहीं था। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। यह विरोधियों की साजिश है। ऑडियो में छेड़छाड़ की गई है।