फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai Police arrested rape accused Dawood from Agra

UP News: परिवार के साथ आगरा में छिपा था दाऊद, मुंबई पुलिस को ऐसे लगी भनक; दबिश देकर दबोचा

Tue, 07 May 2024 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 10:57 PM IST
सार

दुष्कर्म का आरोपी दाऊद परिवार के साथ आगरा में छिपा था। मुंबई पुलिस को भनक लगी तो दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Mumbai Police arrested rape accused Dawood from Agra
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को मुंबई पुलिस ने दबिश दी। 70 वर्षीय आरोपी पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। दुष्कर्म का आरोपी 40 साल से फरार चल रहा था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आगरा में परिवार के साथ रह रहा था। मुंबई पुलिस तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वर्ष 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी पापा उर्फ दाऊद को नामजद था। आरोपी मुंबई निवासी पीड़िता के घर के पास रहता था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आया। इसके बाद फरार हो गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी को पेश करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने आरोपी पुराने परिचितों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसकी मदद से पुलिस आरोपी दाऊद तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी पिछले कईं वर्षों से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी दाऊद को मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed