{"_id":"6452a9017c0a3053ae066384","slug":"multiple-choice-questions-will-also-be-asked-in-the-11th-exam-kasganj-news-c-25-1-145234-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 11वीं की परीक्षा में भी पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 11वीं की परीक्षा में भी पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न
Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अब 11वीं की परीक्षा में भी विद्यार्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपी बोर्ड ने नवीन शैक्षिक कैलेंडर में यह बदलाव किया है। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में काफी आसानी हो जाएगी। वर्तमान शिक्षा सत्र में ही यह व्यवस्था लागू होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव की शुरूआत कर दी है। शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 9 व 10 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया। इन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्नों को प्रश्नपत्रों में शामिल किया गया। ये प्रश्न परीक्षार्थी से ओएमआर शीट पर हल करवाए गए।
अब वर्तमान शिक्षा सत्र से कक्षा 11 के प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। प्रश्नपत्र में 1/3 हिस्सा बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा। इन प्रश्नों को ओएमआर शीट पर हल कराया जाएगा। जबकि 2/3 प्रश्न वर्णनात्मक होंगे। वर्तमान शिक्षा सत्र में होने वाली परीक्षा इसी पैटर्न से होगी। परिषद से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने भी इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कक्षा 11 की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रश्नपत्र में आने वाले बहुविकल्पीय प्रश्न ओएमआर शीट पर हल कराए जएंगे- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक