फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mulayam singh yadav speak to media on sp-bsp alliance in mainpuri

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोनों का गठबंधन...

Thu, 12 Apr 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 12 Apr 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav speak to media on sp-bsp alliance in mainpuri
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। 
विज्ञापन


इसमें सपा-बसपा के गठबंधन पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन होना खुशी की बात है। सपा संरक्षक ने कहा कि गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों को ईमानदारी से टिकट वितरण कर पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करना चाहिए। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mulayam singh yadav speak to media on sp-bsp alliance in mainpuri
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। देश के पूर्व रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर केंद्र सरकार को नसीहत दी। 

उन्होंने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। भारत सरकार को चीन से सख्ती से निपटना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उस परिवार ने कश्मीर को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। 

मुलायम सिंह यादव यहां मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के गांव चांदा में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed