फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav took meeting with SP leaders in Mainpuri

मुलायम-अखिलेश पहुंचे मैनपुरी: बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन, सपा नेताओं के साथ की बैठक, हार पर मंथन

Thu, 14 Apr 2022 03:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 03:17 PM IST
सार

मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सपा की हार पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav took meeting with SP leaders in Mainpuri
मुलायम सिंह यादव ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया को कार्यक्रम से दूर रखा गया। माना जा रहा है कि सपा संरक्षक और अध्यक्ष ने मैनपुरी की दो विधानसभा सीट सदर और भोगांव में हुई सपा की हार के कारणों की समीक्षा की है। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं। जबकि अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं। सपा प्रमुख ने इस बार करहल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हालांकि मैनपुरी की सदर और भोगांव सीट पर सपा को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने आए थे। इसके बाद वह गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह समेत सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा और विधान परिषद चुनावों में सपा को मिली हार को लेकर पार्टी नेताओं की क्लास लगाई। इससे पूर्व सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed