फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Ansari Will Goes From Yamuna Express Way Police Alerts

बाहुबली मुख्तार अंसारी के पंजाब से निकलने के बाद मथुरा पुलिस अलर्ट, एक्सप्रेस-वे पर बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 06 Apr 2021 06:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Apr 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Will Goes From Yamuna Express Way Police Alerts
मुख्तार अंसारी
बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ से लेकर दोपहर को चली उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को देखते हुए मथुरा के 73 किमी के एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। थाना नौहझील के चांदपुरकलां से थाना बलदेव के बरौली तक एक्सप्रेस-वे तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि माफिया के साथ पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। फिर भी मथुरा पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, जिससे की माफिया मथुरा की सीमा से सकुशल निकल सके। मंगलवार देर रात में ही एक्सप्रेस-वे होकर मुख्तार अंसारी का निकलना होगा।
विज्ञापन


बांदा जेल ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है, वहीं मथुरा में भी पूरी अहतियात बरती गईं हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है, काफिला निकलने तक मथुरा पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed