फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Ansari Goes From Yamuna Express Way To Jail By Up Police

बाहुबली की यूपी में वापसी: कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रज से गुजरा मुख्तार का काफिला, दो घंटे पहले से अलर्ट थी पुलिस

Tue, 06 Apr 2021 10:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Apr 2021 10:31 PM IST
सार

  • दो घंटे पहले से अलर्ट थी पुलिस
  • खोल दिए टोल बैरियर

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Goes From Yamuna Express Way To Jail By Up Police
मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली गाड़ियां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांदा ले जाया गया है। बांदा ले जाते समय मुख्तार अंसारी को यमुना एक्सप्रेसवे होकर ले जाया गया। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी गाड़ियां गुजरीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के क्षेत्र में कुछ पलों के लिए गाड़ियों को रोका गया। माना जा रहा है कि यहां ड्राइवरों की अदला-बदली की गई। मुख्तार अंसारी का काफिला निकलने से पहले ही आगरा में पुलिस के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा से लेकर फतेहाबाद टोल तक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। काफिले को एस्कॉर्ट भी किया गया। रात तकरीबन 9:46 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा से मुख्तार अंसारी का काफिला निकला। काफिले में 24 से अधिक वाहन थे। इनमें वज्र वाहन भी शामिल थे। काफिले के निकलने से पहले ही टोल के बैरियर खोल दिए गए थे। इससे गाड़ियों को बिना रुके गुजारा गया। 
विज्ञापन


यहां से खंदौली पुलिस की एक गाड़ी ने वाहनों को एस्कॉर्ट किया। रात 10:03 बजे काफिला एत्मादपुर के रहनकलां में पहुंचा। यहां भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां से वाहन इनर रिंग रोड होते हुए लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आ गए। रात तकरीबन 10:32 बजे काफिला फतेहाबाद टोल पहुंचा। इसके बाद आगे की ओर बढ़ गया। काफिले में शामिल गाड़ियां मुख्तार अंसारी की गाड़ी को चारों तरफ से कवर किए हुए थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मुख्तार अंसारी को ले जाने के दौरान आगरा में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। दो घंटे पहले ही पुलिसकर्मी यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए थे। थाना खंदौली, एत्मादपुर, डौकी और फतेहाबाद पुलिस वाहनों के साथ चली। अगर, काफिले में शामिल किसी वाहन में खराबी होती तो दूसरा वाहन उपलब्ध कराने के लिए तैयारी की गई थी।

इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में मांट टोल प्लॉजा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पल-पल की जानकारी लेते रहे। बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ियों के ड्राइवरों को भी देर रात फिरोजाबाद में बदला गया। जिससे काफिले में चल रहे वाहन चालकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करते हुए दुर्घटना से बचाया जा सके। उधर पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर पूरी तरह से देर शाम तक चुप्पी साधे रहे। वहीं काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी गोपनीय तरीके से ताना-बाना बुनने में लगे रहे। एसपी देहात डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि मुख्तार अंसारी को किस रास्ते से ले जाया जाएगा, इसकी जानकारी देर शाम तक नहीं दी गई है।


फिलहाल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए रात को पुलिस द्वारा या पेट्रोलिंग की जाती है वहीं कई स्थानों पर पुलिस पिकेट भी रहती है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसबल और थाना पुलिस को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। मंगलवार की रात मुख्तार अंसारी का काफिला फिरोजाबाद से गुजर जाने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed