फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudia Purnima Fair: 250 buses will depart from Agra know the fare from Govardhan to Mathura

मुड़िया पूर्णिमा मेला: आगरा से 250 बसें होंगी रवाना, गोवर्धन से मथुरा का जानें क्या होगा किराया

Tue, 01 Jul 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 09:43 AM IST
सार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर रोडवेज ने आगरा से 250 बसों को रवाना करने की तैयारी कर ली है। यहां करीब 1000 बसों का संचालन होगा। गोवर्धन से मथुरा का किराया 50 रुपये तय किया गया है। 
 

विज्ञापन
Mudia Purnima Fair: 250 buses will depart from Agra know the fare from Govardhan to Mathura
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।  - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से 1000 बसें मथुरा भेजी जाएंगी। इनमें आगरा क्षेत्र से सबसे अधिक 250 बसें रवाना की जाएंगी। सभी बसें डबल क्रू के साथ संचालित होंगी। यात्रियों से मथुरा से गोवर्धन का 50 रुपये का किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन


बसों का संचालन मथुरा के भूतेश्वर बस स्टेशन और रेलवे गेट नं. 2 (मालगोदाम) से किया जाएगा। गोवर्धन जाने का मार्ग गोवर्धन चौराहा होकर अड़ींग से गुजरेगा। वापसी मार्ग सोंख मंडी, नरहौली चौराहा और धौलीप्याऊ रहेगा। जाम से बचाव के लिए इंटरसेप्टर क्यूआरटी टीम और तीन स्थानों पर क्रेन तैनात रहेगी। साथ ही, तकनीकी टीमें भी तत्काल सेवा में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल के पास जिसने की फायरिंग, वो है मानसिक रोगी...सवाल ये है कि कैसे बन गया शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यात्रियों की सुविधा के किए हैं सभी इंतजाम
4 जुलाई से आगरा से बस रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम प्रशासन की ओर से कर लिए गए हैं। - बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक

 

इन शहरों से जाएंगी इतनी बसें
अलीगढ़-150
गाजियाबाद-150
मेरठ-100
इटावा-150
मुरादाबाद-100
बरेली-100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed