फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   msme

Agra News: उद्यमी बनने के गुर सीखेंगे 18 ट्रेड के कारीगर

Mon, 09 Mar 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
msme
आगरा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास कार्यालय 18 ट्रेड के कारीगरों को उद्यमी बनने के गुर सिखाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 10 और 11 मार्च 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर में भव्य प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला आयोजित करेगा। सहायक निदेशक सांख्यिकी अवधेश कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य शिल्पकारों को पारंपरिक हस्तशिल्प से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। विकसित भारत के लक्ष्य में शिल्पकारों की भागीदारी तय करना है। यह आयोजन पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में उद्यमिता के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। विश्वकर्मा योजना के तहत आने वाले 18 विभिन्न ट्रेडों के कारीगरों को आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों से जोड़कर उन्हें रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


10 मार्च को सुबह 11 बजे इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एस. पी. सिंह बघेल केंद्रीय मंत्री करेंगे। विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. आशु रानी और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी होंगे। आयोजन में लगभग 1000 से अधिक लाभार्थियों, शिल्पकारों और छात्रों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed