{"_id":"638f352a4458110d1e158a27","slug":"mp-sakshi-maharaj-met-fire-victim-family-spoke-to-the-sdm-to-increase-the-relief-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अग्निकांड से पीड़ित परिवार से मिले साक्षी महाराज, राहत राशि बढ़वाने के लिए की एसडीएम से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अग्निकांड से पीड़ित परिवार से मिले साक्षी महाराज, राहत राशि बढ़वाने के लिए की एसडीएम से बात
Wed, 07 Dec 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:08 AM IST
सार
उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अग्निकांड से पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान एसडीएम से अधिक से अधिक मदद दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बात करते सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु होने पर उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीएम से बात कर अधिक से अधिक मदद दिए जाने की बात कही।
नगला इमलिया निवासी रमनप्रकाश के दो मंजिला मकान में 29 नवंबर को आग लग गई थी। भीषण आग की चपेट में आकर जहां उनका व्यावसायिक एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं उनके बड़े पुत्र, दो पुत्र वधुएं, दो नातियों एवं एक नातिन की जलकर मौत हो गई। मंगलवार को उन्नाव के सांसद और भाजपा नेता स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज पाढ़म पहुंचे। सांसद ने पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल रमनप्रकाश एवं उनके छोटे पुत्र नितिन को ढांढस बंधाते हुए उनसे घटना के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद अग्निकांड: रेस्क्यू के दौरान कई लोग हुए बेहोश, चोट भी लगी, मंजर देख कांप गए लोग