फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Rajkumar Chahar will make people aware about developed India and Lord Ram

Agra News: विकसित भारत जी राम जी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे सांसद राजकुमार चाहर

Wed, 07 Jan 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar will make people aware about developed India and Lord Ram
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत जी राम जी जन-जागरण अभियान में फतेहपुर सीकरी के सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु एवं पुदुचेरी का केंद्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। अभियान के माध्यम से देशभर में किसानों, कृषि श्रमिकों और ग्रामीण समाज के बीच तथ्यपरक, प्रमाणिक एवं सकारात्मक जन-जागरण किया जाएगा। यह अभियान जनवरी से मार्च तक दो माह चलेगा। प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्यशालाएं, प्रेस वार्ता, जिला सम्मेलन, किसान एवं मजदूर सम्मेलन, चौपालें, ट्रैक्टर रैलियां, किसान पदयात्राएं तथा बैलगाड़ी यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चाहर के अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार को भी जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed