फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mp babulal said that statue of pandit deendayal should be established in the municipal corporation

यहां पंडित दीनदयाल की प्रतिमा लगाने को लेकर भाजपा नेताओं में 'महासंग्राम' सांसद व मेयर आमने-सामने

Tue, 22 May 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 22 May 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
mp babulal said that statue of pandit deendayal should be established in the municipal corporation
सांसद चौधरी बाबूलाल, मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चल रही बयानबाजी के मैदान में फतेहपुर सीकरी से भाजपा के सांसद चौधरी बाबूलाल भी आ गए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को चौधरी बाबूलाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा नगर निगम में स्थापित होनी चाहिए। शासन, प्रशासन कोई कदम नहीं बढ़ाएगा तो वे अपने संसाधनों से प्रतिमा स्थापित कराएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम में स्थापित बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की दो प्रतिमाओं में से एक को कहीं अन्य स्थापित करने और वहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

mp babulal said that statue of pandit deendayal should be established in the municipal corporation
नगर निगम अागरा - फोटो : अमर उजाला
शासन ने इस मामले में जिलाधिकारी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया था कि बाबा साहब की कोई प्रतिमा वहां से नहीं हटाई जाएगी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की नगर निगम सदन की सहमति से स्थापित की जा सकती है। 

इधर मेयर ने नवीन जैन ने भी बाबा साहब की प्रतिमा हटाने से इनकार किया है लेकिन उनका कहना है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा नगर निगम के बजाय शहर में ऐसे किसी उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाए, ताकि लाखों लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। 

अब सांसद चौधरी बाबूलाल ने इस मामले में मेयर के उलट बात कही है। उनका कहना है कि नगर निगम परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने को लेकर रोजाना जो विरोध के स्वर फूट रहे हैं, यह गलत है।

राजनीति हो रही है

जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता दीन दयाल उपाध्याय हम सब के प्रेरणा स्रोत हैं। नगर निगम में उनकी प्रतिमा लगाने पर जो राजनीति हो रही है। मैं उसकी निंदा करता हूं। 

चौधरी बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश, केंद्र में हमारी सरकार है। पंडित जी ने पार्टी के लिये अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज उन्हीं के जीवन समर्पण की वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं। 

अपनी सरकार में उनकी प्रतिमा लगने का विरोध करना शर्म की बात है। चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि प्रशासन वहां मूर्ति लगवाने की व्यवस्था करे। 

अगर प्रशासन प्रतिमा लगाने में असमर्थ रहता है तो उनके अनुयायी अपने खर्चे पर नगर निगम में उनकी भव्य प्रतिमा लगवायेंगे। जो इसका विरोध करेगा उसको उसकी भाषा में जवाब भी देंगें। उनकी प्रतिमा लगने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed