फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP and MLA bought valuable bungalows in cantonment CBI investigation lasted for 10 hours

UP: सत्ताधारी सांसद और विधायकों ने छावनी में खरीद डाले बेशकीमती बंगले, CBI की टीम आगरा आई...10 घंटे चली जांच

Fri, 07 Mar 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

छावनी के बेशकीमती बंगलों को सत्ताधारी दल के सांसद और विधायकों ने खरीद डाले। यहां बंगलों में हुए निर्माण कार्यों, छावनी एक्ट की अनदेखी करके बेशकीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच के लिए सीबीआई पहुंची। जांच के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। 


 

विज्ञापन
MP and MLA bought valuable bungalows in cantonment CBI investigation lasted for 10 hours
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला न्यूज

विस्तार

आगरा के छावनी परिषद में साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुए हैं। बैरिड बोर्ड चल रहा है। इस दौरान बंगलों में हुए निर्माण कार्यों, छावनी एक्ट की अनदेखी करके बेशकीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त, नीलामी और बंगलों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों की जांच करने बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम आगरा पहुंची।
विज्ञापन


 

टीम ने छावनी कार्यालय में भी जमीनों की लीज रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। बंगलों के निरीक्षण के दौरान छावनी के अधिकारियों से पूछताछ भी की। छावनी परिषद में अवैध निर्माणों, नीलामी में अनियमिताओं सहित अन्य शिकायतों की जांच करने नई दिल्ली से सीबीआई के 8 सदस्यीय टीम आई है। टीम ने सुबह 11 बजे से पड़ताल शुरू की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने सबसे पहले बंगलों में कराए निर्माण कार्यों की जांच की। बंगला नंबर 46, 48, 49, 59, 61, 43, 14 और 70 ए में निरीक्षण किया। बंगलों में चल रहीं दुकानों, मॉल, रेस्तरां, विभिन्न दफ्तरों को देखा। यहां अधिकांश बंगलों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। टीम ने गोपीचंद शिवहरे मार्ग के बंगलों में व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा निर्माण कार्यों को भी जांचा। छावनी के कार्यालय में दस्तावेजों के बारे में जानकारी हासिल की।




 
विज्ञापन

शादी घर का लिया जायजा
टीम ने दो शादी घरों का भी निरीक्षण किया। सदर बाजार में स्थित इन शादी घरों में एक शादी घर करीब एक एकड़ जमीन पर संचालित है। यहां कभी मैकेनिकों का वर्कशॉप था। शिकायत हुई थी कि नीलामी और खरीद फरोख्त प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई। यह करोड़ों रुपये की जमीन थी मगर नीलामी लाखों में हो गई। सदर बाजार में बेशकीमती जमीन का भी जायजा लिया गया। इसे भी लीज पर दिया गया है। बताया गया है कि कुछ बंगलों और जमीनों में सत्ताधारी पार्टी के कई माननीय भी शामिल हैं।

 

रक्षा संपदा निदेशक ने भी की थी जांच 
छावनी परिषद में ओल्ड ग्रांट की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच पिछले दिनों आए रक्षा संपदा विभाग के निदेशक ने भी की थी। निदेशक चार दिन तक रुके थे। उन्होंने कई जगह निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed