{"_id":"5e46c0cd8ebc3ee5991be737","slug":"moving-roadways-bus-catches-fire-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा से बेवर जा रही रोडवेज बस में लगी आग, ग्रामीण बने 'देवदूत', यात्रियों की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा से बेवर जा रही रोडवेज बस में लगी आग, ग्रामीण बने 'देवदूत', यात्रियों की बचाई जान
Fri, 14 Feb 2020 09:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:35 PM IST
सार
मैनपुरी में इटावा से बेवर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेवर डिपो की बस संख्या यूपी 84 टी 2508 शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे इटावा से बेवर जा रही थी। यह बस थाना बेवर क्षेत्र के गांव कुंडी के पास पहुंची तभी बस में शार्ट सर्किट से धुआं उठा।
कोई कुछ समझ पाता कि पूरी बस में धुआं से भर गया। आगे के हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने बस को रोक दिया। धुआं अधिक होने के कारण सवारी बस के दरवाजे तक नहीं पहुंच सकीं। सवारियों ने बचाव के लिए चीखना शुरू कर दिया।
ग्रामीण सवारियों के चीखने की आवाज सुनकर मौके की तरफ दौड़े, तब तक बस के अगले हिस्सा आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। उस समय बस में करीब 35 सवारियां थीं।
विज्ञापन
जब तक ग्रामीण सवारियों को बाहर निकालते तब तक बस में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी।

112 नंबर पुलिस ने भी दिखाई सतर्कता
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंच गई। 112 के सिपाहियों ने अपने गाड़ी मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
थोड़ी ही देर में बेवर पुलिस फायरब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बस में धुआं उठा परिचालक नवीन मिश्रा ने चालक को बस रोकने की आवाज लगाई।
बेवर के थानाध्यक्ष जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि रोडवेज बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी सवारी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।