{"_id":"61e251aea26c6d50bf2f88ad","slug":"moving-container-caught-fire-on-the-agra-delhi-highway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, लाखों रुपये की एलसीडी जलकर हुईं खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, लाखों रुपये की एलसीडी जलकर हुईं खाक
Sat, 15 Jan 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:16 AM IST
सार
आगरा-दिल्ली हाईवे पर देर रात एलईडी से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने चलते कंटेनर में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की एलसीडी जलकर खाक हो गई। चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि दो कंटेनर चेन्नई से नोएडा के लिए सोनी कंपनी की एलसीडी लेकर निकले थे। चौमुहां फ्लाईओवर पास करते ही दूसरे कंटेनर के चालक ने उसको कंटेनर में आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत कंटेनर रोक दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक सारा माल जलकर खाक हो गया। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक और जैंत थानाध्यक्ष सुशील कुमार योगी भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ सदर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कंटेनर में लदा सारा माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन