{"_id":"614c7eaa8ebc3e02d4057e2a","slug":"moving-car-caught-fire-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Thu, 23 Sep 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:48 PM IST
सार
महावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के निकट नहर की पटरी पर शॉर्ट सर्किट से एक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन चालक ने किसी तरह से कार रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना थाना महावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के समीप की है। गांव पचावर निवासी प्रेमवीर गाड़ी से गांव पचावर से मांट ब्रांच गंग नहर की पटरी से होकर मथुरा जा रहा था। बहादुरपुर गांव के समीप गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा। प्रेमवीर कुछ समझ पाता, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। प्रेमवीर ने कार रोकी और कूद कर जान बचाई। आग की सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग बुझाई। सूचना मिलते ही खानपुर चौकी प्रभारी सुधीर राठी मौके पर पहुंच गए। कार में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन