फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mourning grips the household following the deaths of a mother and son in the Morena train accident.

Agra News: मुरैना रेल हादसे में मां-बेटे की मौत से घर में छाया मातम

Mon, 15 Jun 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mourning grips the household following the deaths of a mother and son in the Morena train accident.
नई आबादी करबला में ट्रेन हादसे में आफरीन और उसके बेटे के मौत की जानकारी पर विलाप करते उनके परिज
आगरा। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए ट्रेन हादसे में मरने वाली आफरीन (35) और उनका चार साल का बेटा असद न्यू आगरा स्थित नई आबादी के रहने वाले थे। आफरीन पति के साथ मायके से ससुराल आ रही थीं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मुरैना के लिए रवाना हो गए। वहीं घर में गम का माहौल हो गया है।
विज्ञापन

नई आबादी, करबला निवासी नदीम मजदूरी करते हैं। उनकी ताई बिल्किश ने बताया कि भतीजे नदीम की पत्नी आफरीन का मायका मध्य प्रदेश के छतरपुर में है। वह 23 मई को मायके गई थीं। उनके साथ 9 साल का बेटा रिजवान और 4 साल का असद भी थे। नदीम के साथ रविवार को पत्नी-बच्चे ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। शाम 4 बजे नदीम ने पिता नसरुद्दीन को रोते हुए घटना की जानकारी दी। उनके पिता, भाई साहिब, सलीम और अलीम मुरैना के लिए रवाना हो गए। उधर, परिवार के लोग भी जुट गए। मां-बेटे की माैत से रो-रोकर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम से लौट रहीं थीं शकुंतला
रुनकता के कचहरा थोक निवासी भूरी सिंह किसान हैं। उनके भतीजे बबलू परमार ने बताया कि ताई शकुंतला (60) शुक्रवार को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थीं। उनके साथ बेटी कंचन, रिंकी, धेवता निहाल (6), गुन्नू (8) पड़ोसी महिला गुड्डी देवी सहित सात लोग थे। रविवार को सभी घर आ रहे थे। शाम को पता चला कि हादसा हो गया है। परिवार गमगीन हो गया। जानकारी पर बेटा उदय परिवार के लोगों के साथ मुरैना के लिए रवाना हो गया। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed