फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Motorcyclist shot in Agra critically injured

आगरा में युवक को मारी गोली: आंख के पास लगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 12:10 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 19 Sep 2026 12:10 AM IST
सार

आगरा में शुक्रवार रात बाइक से घर लाैट रहे बाइक सवार को गोली मार दी गई। गोली युवक की आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Motorcyclist shot in Agra critically injured
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लायकपुरा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका भतीजा शेर सिंह (40) शुक्रवार रात करीब नौ बजे धिमिश्री की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर गांव के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गांव के ही सुंदर सिंह को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी। मामले का पता चलते ही परिजन माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर निबोहरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया कारोबार को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए पहले फतेहाबाद ले जाया गया था। वहां उसकी हालत गंभीर मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी की जा रही है। -राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed