फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Motorboat grounded as alternative ramp fails to work; residents of 150 villages distressed.

Agra News: वैकल्पिक सीढ़ी लगी न चली मोटरबोट...परेशान हैं 150 गांवों के लोग

Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Motorboat grounded as alternative ramp fails to work; residents of 150 villages distressed.
न वैकल्पिक सीढ़ी लगी, न मोटरबोट चली... तीन सप्ताह से चंबल घाट पर मनमानी का आरोप - फोटो : 1
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट से मोटरबोट का संचालन 6 अगस्त से बंद है। पुल के वैकल्पिक सीढ़ी भी अब तक नहीं लगाई जा सकी है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के करीब 150 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को 90 किलोमीटरराक अतिरिक्त रास्ता तय करने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पांटून पुल 15 अक्तूबर से 15 जून तक रहता है। बारिश के मौसम में बाढ़ के मद्देनजर पांटून पुल हटा लिया जाता है। घाट पर यात्रियों को पार उतारने के लिए पीडब्ल्यूडी मोटर बोट का संचालन कराती है। पांटून पुल हटाए जाने के बाद इस साल भी मोटरबोट का संचालन शुरू किया गया था। बाद में अनुमति न होने का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने इसे बंद करा दिया। लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से पक्के पुल पर वैकल्पिक सीढ़ी लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सीढ़ी भी नहीं लगाई जा सकी है।
विज्ञापन


पक्के पुल के फोरमैन मुकेश ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक सीढ़ी बनाने का कोई काम नहीं चल रहा है। पक्के पुल का एप्रोच निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर मोटरबोट संचालन की अनुमति होने के बावजूद सेवा शुरू नहीं की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था भी नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed