{"_id":"66ab94422c0f137d5d0c82e6","slug":"mother-took-insurance-claim-on-the-death-of-sub-inspector-son-wife-filed-a-case-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सड़क हादसे में दरोगा की मौत...पत्नी गम में बहाती रहीं आंसू, मां ने ले लिया बीमा क्लेम; दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सड़क हादसे में दरोगा की मौत...पत्नी गम में बहाती रहीं आंसू, मां ने ले लिया बीमा क्लेम; दर्ज हुआ केस
Thu, 01 Aug 2024 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
दरोगा पति की सड़क हादसे में मौत के बाद पत्नी इस कदर टूट गई कि वो आंसू ही बहाती रही। उधर दरोगा की मां ने बीमा का पूरा क्लेम ले लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद दरोगा की पत्नी ने अपनी सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद में तैनात दरोगा रोबिन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद मां ने बीमा क्लेम ले लिया। पत्नी ने खुद को एकमात्र आश्रित बताते हुए सास के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के ग्राम नीमडी भटौना (गुलावठी) निवासी वैशाली तोमर ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति रोबिन कुमार फतेहाबाद थाने में तैनात थे। उनकी 16 नवंबर 2020 को डयूटी के दौरान मथुरा के थाना नोहझील क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका वेतन भारतीय स्टेट बैंक की सदर स्थित शाखा में आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद बीमा कंपनी से सैलरी पैकेज के आधार पर क्लेम मिलना था। वह पति की मृतक आश्रित हैं। पुलिस विभाग ने भी बैंक से पत्राचार किया। मगर, क्लेम उन्हें नहीं मिला। बाद में जानकारी हुई कि यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी से सास मूर्ति देवी ने 7 सितंबर 2021 को क्लेम की धनराशि ले ली है।
वैशाली तोमर ने लिखा कि वह पति की एकमात्र नॉमिनी हैं। शादी फरवरी 2015 में हुई थी। पांच साल का एक बेटा है। मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।