फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother to daughter by the hand and take away death

मां के हाथ से बेटी को छीन ले गई मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mother to daughter by the hand and take away death
एमजी रोड पर सिटी बस की चपेट में आई तीन साल की बच्ची, मां और नानी हादसे में बचीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमजी रोड सेंट जोंस चौराहे पर गुरुवार को सिटी बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। उसकी मां और नानी भी बस की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद चालक भाग गया। लोग हंगामा करने लगे। इससे रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खानवा, रूपवास, भरतपुर (राजस्थान) निवासी मीना पत्नी मुकेश अपने मायके आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16बी में आई थी। गुरुवार दोपहर एक बजे घर जा रही थी। उसके साथ बेटी साधना (3) और सात महीने की बेटी रितू के अलावा मां कमला भी थी। मीना ने बताया कि उसे ईदगाह रेलवे स्टेशन जाना था। हरीपर्वत चौराहे पर कलेक्ट्रेट के लिए आटो और बस नहीं मिलने पर पैदल ही सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचे। तभी हरीपर्वत की ओर से महानगर बस आई। बेटी रितु गोद में थी, जबकि साधना का हाथ पकड़ रखा था। बस तेज गति में थी। आरोप है कि चालक ने लापरवाही की। मीना बस की चपेट में आने से बच गई, लेकिन साधन को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मीना और उसकी मां कमला की चीख निकल गई। चालक ने बस को रोका और उतरकर भाग निकला। घटना के बाद रोड पर जाम लग गया। लोगों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

...हाथ से न छूटती तो बच जाती मेरी बेटी 
बेटी की मौत से मां और नानी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस उन्हें थाना हरीपर्वत ले गई। उनसे तहरीर लिखवाने लगी। मीना का कहना था कि वह भी बस की चपेट में आ सकती थी। मगर, वह पीछे हट गई। इसी दौरान उसके हाथ से साधना छूट गई और वह बस की चपेट में आ गई। अगर, हाथ नहीं छूटता तो बेटी की जान नहीं जाती। साधना का पिता हलवाई है। उसे जब घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन देर शाम को घर भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दमकल से डलवाया पानी 
सड़क पर खून पड़ा होने पर पुलिस ने दमकल को बुलाया। इसके बाद सड़क पर पानी डालकर सड़क को धो दिया गया। इसको लेकर परिवारीजनों में आक्रोश था। उनका कहना था कि घटनास्थल के फोटो तक नहीं खींचने दिए। बस को भी कुछ ही देर में हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed