फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother's day 2018 many women living at old age home

Mother's Day 2018: इन मांओं की आपबीती जानोगे तो रो पड़ोगे

Sun, 13 May 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sun, 13 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
mother's day 2018 many women living at old age home
आश्रय सदन में रहने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मदर्स डे पर दुनिया भर में मां को याद किया जा रहा है। बच्चे मां को उपहार भेंट करेंगे, लेकिन वृंदावन के महिला आश्रय सदनों में रहने वाली मांओं को कोई उपहार भेंट नहीं करेगा। उनके लिए तो आश्रय सदन ही उनका घर और परिवार बन गया है। 
विज्ञापन


नौ महीनों तक जिसे अपनी कोख में रखा उसने ही आज मुंह मोड़ लिया। भरा पूरा परिवार है, लेकिन कोई अपना कहने वाला नहीं। उम्र का अंतिम पड़ाव है और अपनों को बूढ़ी पथराई आंखें खोज रहीं हैं, लेकिन दूर दूर तक कोई अपना कहने वाला नहीं। 
विज्ञापन


अब एक ही इच्छा मन में है कि आगे का समय ठाकुर बांके बिहारी के चरणों में बीते। मोक्ष की कामना लिए वृंदावन के आश्रय सदनों में रह रहीं माताओं की आप बीती सुनाते-सुनाते आंखें भर आतीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों ने बेसहारा छोड़ा

mother's day 2018 many women living at old age home
दिल्ली की कृष्णा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सरोजनी नगर निवासी कृष्णा गुप्ता के पति के स्वर्गवास के बाद दोनों बेटों ने उन्हें रखने से इंकार दिया। इसके बाद वो वृंदावन आ गईं और फिर यहीं की होकर रह गईं। औलाद ने उनका हाल भी नहीं पूछा। 

ग्वालियर की राजकिशोरी का भी भरा पूरा परिवार है, लेकिन रखने के लिए कोई तैयार नहीं। 10 साल से आश्रय सदन में रह कर जीवन काट रही हैं। संस्था ने अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग ले रहीं लेकर आत्मनिर्भर हो गई। 

महिला आश्रय सदन की अधीक्षिका गीता दीक्षित बताती हैं कि कई महिलाएं भरे पूरे परिवार की हैं। लेकिन मां को रखने के लिए किसी के पास जगह नहीं। अब इन महिलाओं का यही संसार है और ठाकुरजी उनका परिवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed