फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother of four children left home after falling in love with nephew of relationship Firozabad

Firozabad: चार बच्चों की मां को हुआ भांजे से प्यार, उठाया हैरान करने वाला कदम

Sun, 28 Aug 2022 04:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 04:16 PM IST
सार

पति-पत्नी में झगड़े भी होते हैं और सुलह भी होती है, लेकिन एक महिला ने हैरान कर देने वाला कदम उठाया। पति से परेशान महिला रिश्ते के भांजे के साथ घर छोड़कर भाग गई। परिजनों ने तलाशते हुए उसे फिरोजाबाद में पकड़ लिया।  
 

विज्ञापन
Mother of four children left home after falling in love with nephew of relationship Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के उत्पीड़न से परेशान महिला रिश्ते में लगने वाले भांजे के साथ चार बच्चों को छोड़कर घर से भाग आई। महिला और उसके प्रेमी का पीछा करते हुए परिजन फिरोजाबाद तक आ गए। परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को गणेश नगर कॉलोनी के पास पकड़ लिया। परिजन महिला और उसके पति को साथ ले गए।

विज्ञापन

 
कासगंज जिले की रहने वाली महिला के चार बच्चे हैं। उसके प्रेम संबंध रिश्ते में लगने वाले भांजे से हो गए थे। दोनों लोग शादी करना चाहते थे। इसलिए महिला पति और बच्चों को घर पर ही छोड़कर प्रेमी के साथ फिरोजाबाद आ गई। परिजन भी उसका पीछा करते हुए फिरोजाबाद पहुंचे। महिला और उसके प्रेमी को गणेश नगर के समीप पकड़ लिया। परिजन महिला और उसके प्रेमी को जबरन ले जा रहे थे। इस पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस महिला और उसके प्रेमी को चौकी पर लेकर आई। यहां मामले की जानकारी करने के साथ ही महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसका पति उसका उत्पीड़न करने के साथ ही मारपीट करता है। इसलिए वह अपने पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ चली आई। शादी करके वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को समझाकर कर मामले को शांत कराया। उन दोनों को परिजन अपने साथ कासगंज ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed