फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother met her son after 15 months in agra

15 माह बाद मासूम बेटे को गोद में लेते ही खिलखिला उठी 'ममता', भावुक हुए लोग

Thu, 04 Apr 2019 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
mother met her son after 15 months in agra
मां की गोद में बेटा
पहले अपनों से दूर हुई, फिर बेटे को गोद में खिला न सकी। उम्मीद नहीं थी कि अपनों से मिल पाएगी। मगर, एक पहल ने उसे अपनों से मिला दिया। बिहार से लापता महिला के परिजनों को सामाजिक कार्यकर्ता ने खोज निकाला। इसके बाद महिला को परिजन मिल तो बाद में बेटा भी मिल गया। मां और बेटे को मिलता देख हर आंख में आंसू छलक आए।
विज्ञापन


29 जून 2017 को गौतमबुद्ध नगर पुलिस को एक महिला मिली थी। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण पुलिस ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया। महिला गर्भवती भी थी। 13 नवंबर 2017 को बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को राजकीय बाल गृह में आश्रय दिलाया गया।
विज्ञापन


आगरा के बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बच्चे के बारे में जानकारी की। उन्होंने महिला की काउंसिलिंग की। उसने अपने घर का पता मधुबनी, बिहार बताया। नरेश पारस ने उसके घर के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर संदेश डाला। व्हाट्स एप और फेसबुक पर संदेश भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ढूंढ निकाला परिवार

mother met her son after 15 months in agra
मां के गोद में मासूम बेटा साथ में परिवार के लोग
मधुबनी जिले के डाक विभाग के अधीक्षक ने संदेश पढ़ने के बाद सभी डाकघरों के कर्मियों और अधिकारियों के व्हाट्स एप नंबर पर भेज दिया। पोस्टमास्टर और डाकियों ने खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने परिवार को ढूंढ निकाला। तब महिला के भाइयों ने नरेश पारस से संपर्क किया। दो भाई और बहन मंगलवार को आगरा आ गए। कोर्ट के आदेश पर महिला और उसके बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

महिला के भाइयों ने बताया कि बहन बीमार हो गई थी। 19 सितंबर 2016 को घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। वह खुद ही बहन की तलाश में लगे थे। पटना, दरभंगा, अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार सहित 20 जिलों में ढूंढने गए, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

पति ने कर ली है शादी

भाइयों से मिलकर महिला रोने लगी। यह खबर मिलते ही अंबाला से उसकी बहन भी मिलने आ गई। महिला को उसका बेटा मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को पहले पति ने छोड़ दिया था। परिजनों ने दूसरी शादी करा दी। उसकी एक बेटी है। बाद में महिला लापता हो गई। दूसरे पति ने मृत समझकर दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed