फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother jumped into the river to save her daughter, lost her life

बेटी को बचाने के लिए नदी मे कूदी विधवा की गई जान

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mother jumped into the river to save her daughter, lost her life
इलाहबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में डूब रही बेटी को बचाने के लिए विधवा मां ने नदी में छलांग लगा दी। तैरना न जानते हुए भी उसने बेटी को तो किनारे लगा दिया पर खुद अपनी जान गंवा बैठी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी 50 वर्षीय विधवा गिरजा देवी रविवार की दोपहर 12 वर्षीय पुत्री गीता के साथ खेत पर घास लेने के लिए गईं थीं। मां- बेटी जब घास लेकर वापस लौट रहीं थी, तभी अचानक बच्ची का पैर फिसला और वह ईशन नदी में जा गिरी। बच्ची को नदी में गिरता देख गिरजादेवी की चीख निकल गई। बेटी को डूबता देख उसने बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी। गिरजादेवी ने डूब रही बच्ची को अपनी ोद में लिया और तैरना न जानते हुए भी उसे किसी तरह से किनारे तक पहुंचा दिया। इस बीच ग्रामीण एकत्र हो गए और मां-बेटी को बाहर निकाला लेकिन तब तक गिरजा देवी की मौत हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पुलिस और परिजनों में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

--------------
एक साल पहले हुई थी पति की मौत
गिरजादेवी के पति की करीब एक वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है। उनके तीन पुत्रियां व चार पुत्र हैं। इनमें एक बेटी व दो बेटों की शादी हो चुकी है और वह दिल्ली में रह रहे हैं। महिला की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी में डूबने से विधवा की मौत हुई है। उसके बेटे दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम को लेकर निर्णय हो सकेगा।
सतेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी इलाहबांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed