फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother in law locked in the house, daughter-in-law sitting out all night

मायके से लौटी बहू को सास ने घर में घुसने नहीं दिया, बाहर बैठकर गुजारी रात

Tue, 25 Sep 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
mother in law locked in the house, daughter-in-law sitting out all night
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रविवार रात को मायके से लौटी बहू को सास ने घर में नहीं घुसने दिया। बाद में पति ने भी उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इस पर बहू घर के गेट पर ही बैठ गई। कालोनी के लोग भी जुट गए।

विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। कालोनी के लोगों के प्रयास से पति पत्नी को साथ ले जाने को तैयार हुआ। हरीपर्वत क्षेत्र की महिला एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। ढाई साल पहले उसकी शादी शाहगंज निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन


युवक एक निजी बैंक में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि सास उसकी निजी जिंदगी में दखल देती है। आए दिन उसका उत्पीड़न किया जाता है। रविवार सुबह 11 बजे वह मायके गई थी। रात आठ बजे लौटी तो सास ने दरवाजा नहीं खोला। गेट पर अंदर से ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास को फोन किया तो उठाए नहीं। इसकी जानकारी पति को दी। वह आफिस से आ गए। मगर, उन्होंने कुछ देर बाद कहा कि तुम्हारा सामान शिफ्ट कर दिया है वहां जाकर रहो। यह कहकर पति चला गया। इधर महिला के मायके वाले आ गए। हंगामा होने लगा। मगर, गेट नहीं खोला गया।

इस पर कालोनी के लोग जुट गए। ससुरालियों को बुलाया, लेकिन वह उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। रात भर बहू घरवालों के साथ ससुराल के गेट पर बैठी रही। सोमवार सुबह कल्याणम् फाउंडेशन की प्रतिमा भार्गव, बैजंती देवी सहित कालोनी के लोग पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां कालोनी के लोगों ने परिजनों को समझाया। इसके बाद पति पत्नी को साथ ले जाने के लिए राजी हो गया। शाम को पति पत्नी को हाथ पकड़कर घर में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed