{"_id":"5d3836a78ebc3e6c9d3b49f4","slug":"mother-died-son-injured-in-road-accident-at-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, हादसे में मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, हादसे में मां की मौत
Thu, 25 Jul 2019 04:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Jul 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-अतरौली मार्ग पर कार ने बाइक सवार मां-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मां की मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार विद्यादेवी (58) पत्नी जयप्रकाश निवासी झवरियां नगला थाना दादों जनपद अलीगढ़ हुईं। विद्यादेवी अपने पूत्र पीयूष (22) के साथ कासगंज में निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए आईं थीं।
दवा लेने के बाद मां और पुत्र वापस अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में ग्राम तैयबपुर कमालपुर के समीप कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए।

पुलिस भी सड़क हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने विद्यादेवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।