फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Complaint To Police for Set Minor Girl Marriage in Mainpuri

नाबालिग बेटी की शादी करने वाले पिता के खिलाफ मां ने उठाया ये कदम...

Mon, 18 Nov 2019 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Mother Complaint To Police for Set Minor Girl Marriage in Mainpuri
demo pic
कासगंज में सिकंदरपुर वैश्य के क्षेत्र के एक गांव में  एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी उससे दोगुनी उम्र के युवक से कर दी। पिता का अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर देना मां को मंजूर नहीं था। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की शादी सालिग्राम (25) पुत्र अनार सिंह निवासी नगला विहारी पटियाली के साथ तय कर दी। नाबालिग बेटी की शादी मां को पंसद नहीं थी। इसलिए बह बार-बार विरोध करती थी।
विज्ञापन


पत्नी के विरोध को देखते हुए चाहकर भी बेटी की शादी नहीं कर पा रहा था। पत्नी के गर्भवती होने और डिलेवरी का समय नजदीक आया तो उसका भाई बुलाने के लिए आया। पत्नी भाई के साथ अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पत्नी के मायके चले जाने पर पति को मौका मिल गया। मौके का फायदा उठाकर वह धोखे से अपनी बेटी को पटियाली ले गया। जहां उसकी शादी कर दी। बेटी की शादी कर दिए जाने की जानकारी जब उसकी मां को हुई तो उसने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी की शादी कर दिए जाने की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शादी न करने को दे चुका था शपथ पत्र
कासगंज। कप्तान सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अक्षय तृतीया के मौके पर करने का प्रयास किया था, लेकिन मां की शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति ने पिता व पुत्री को बुला लिया। उस समय पिता ने बालिका होने तक शादी न करने का समिति को शपथ पत्र भी दिया था।

बालिका के बालिग होने तक समिति रखेगी नजर
कासगंज। बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद मियां ने बताया कि नाबालिग बच्चे की शादी करना कानूनी जुर्म है। ऐसी शादी अमान्य मानी जाती है। इसलिए समिति बालिका के भविष्य को देखते हुए शादी को शून्य कराएगी। बालिका के बालिग होने तक समिति पूरी नजर रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed