{"_id":"5ed530c7f0e0181d6c542377","slug":"mother-child-dies-in-private-hospital-during-delivery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
सार
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
आशा हॉस्पिटल में हुई प्रसूता और नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी शहर के कचहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर बिना जानकारी के ही ऑपरेशन करने और गलत उपचार का आरोप लगाया है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव मनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में आशा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान प्रसव होने से पहले ही महिला की मौत हो गई। प्रसव न होने के कारण महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद पति भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने यह भी कहा है कि उससे कहा गया था कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी चांदनी को सामान्य प्रसव होगा, लेकिन डॉक्टर ने बिना बताए ही उसे प्रसव कराने के लिए ऑपरेशन कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भानुप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
महिला के परिजनों से कहा गया था कि महिला की हालत गंभीर है। उसे सैफई या किसी उच्च अस्पताल में ले जाओ। महिला को खून की कमी थी। परिजनों ने कहीं न ले जाने में असमर्थता जताई और खून की व्यवस्था करने की सहमति देते हुए ऑपरेशन की बात कही। महिला को ऑपरेशन थिएटर में लेकर पहुंचे वैसे ही हाई ब्लड प्रेशर के कारण उसकी मौत हो गई। डॉ. एमएल गुप्ता, संचालक आशा हॉस्पिटल