{"_id":"5d17034b8ebc3e3cd371199e","slug":"mother-and-son-died-in-accident-on-agra-lucknow-expressway-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई कार, कॉलेज की प्रवक्ता और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई कार, कॉलेज की प्रवक्ता और बेटे की मौत
Sun, 30 Jun 2019 09:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में माइलस्टोन 77 के पास शुक्रवार रात हादसे में क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की प्रवक्ता पूनम लवीना डिकोस्टर और उनके बेटे साहिल की मौत हो गई। वहीं उनकी रिश्तेदार महिला गंभीर घायल हैं। तीनों कार से आगरा आ रहे थे। हादसा कार के आगे चल रहे ट्रॉला से टकराने की वजह से हुआ।
आगरा के सेक्टर 11 सी, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा निवासी पूनम लवीना डिकोस्टर (52) पत्नी सुरेंद्र डिकोस्टा दो दिन पहले बेटे साहिल (36) के साथ फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में गई थीं। साहिल की साली तनू भी साथ थीं। शुक्रवार रात को तीनों कार से लौट रहे थे।
रात तकरीबन आठ बजे करहल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 77 के पास कार आगे चल रहे ट्रॉला से टकरा गई। हादसे में पूनम लवीना डिकोस्टर और साहिल की मौत हो गई। वहीं तनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। घायलों को सैफई भिजवाया। सैफई में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं तनू की हालत गंभीर है। मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया।

छुट्टियां मनाने गईं थीं मायके
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
पूनम लवीना डिकोस्टर क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र विषय की प्रवक्ता होने के साथ ही एनसीसी की ऑफिसर भी थीं। उन पर खेलकूद का प्रभार भी था। परिजनों ने बताया कि फर्रुखाबाद में पूनम लवीना डिकोस्टर का मायका है।
वो छुट्टी होने की वजह से मायके गईं थी। छुट्टी खत्म होने की वजह से घर आ रही थीं। उनका छोटा बेटा सैम घर पर ही था। साहिल की शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।
लापरवाही से हादसा
एक्सप्रेस वे पर मां-बेटे की मौत हाईवे की देखरेख कर रही कंपनी एपकॉन की लापरवाही से हुई है। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां कंपनी ने अपने वाहनों के लिए अवैध रूप से रास्ता बना रखा है।
शुक्रवार को इसी रास्ते से ट्रॉला एक्सप्रेसवे पर चढ़ा था। बिना किसी सिग्नल के अचानक ट्रॉला सड़क पर आने से कार नियंत्रित नहीं हुई और हादसा हो गया। ग्रामीणों के आरोपों के बीच पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।