फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother and son cheating young man of six lakh fifty thousand in name of selling plot In Agra

Agra: तय किया प्लॉट... बैनामा से पहले मां-बेटे ने ले लिए साढ़े छह लाख, अब पैसे दे रहे न प्लॉट; मारपीट पर उतारू

Wed, 22 Nov 2023 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में मां-बेटे ने बेचने के लिए युवक को प्लॉट तय किया। इसके बाद बैनामा से पहले साढ़े लाख ले लिए। अब पैसे दे रहे न प्लॉट। उल्टे मारपीट पर उतारू हैं। 

विज्ञापन
mother and son cheating young man of six lakh fifty thousand in name of selling plot In Agra
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में मां-बेटे ने मिलकर युवक से प्लॉट बेचने के नाम 6.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर 4.25 लाख चेक दे दिया। बैंक में लगाने पर डिसऑनर हो गया। पीड़ित ने पुलिस कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें परिचित युवक ने अपनी मां के नाम शमशाबाद रोड पर एक प्लॉट बताया। मां-बेटे से उसे बेचने के लिए बोला। इस पर उसे खरीदने के लिए तैयार हो गए। प्लॉट के दस्तावेज चेक करने के बाद 6.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। दो जून 2020 को बैनामा नहीं कराया। बहाना बनाकर 6.50 लाख रुपये अपने पास रख लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन बैनामा करने के लिए बोलकर चले गए। मगर इसके बाद नहीं आए। तीन जुलाई 2020 रुपये वापस मांगने पर 4.25 लाख रुपये का एक चेक दिया। वह बैंक में लगाने पर डिसऑनर हो गया। इस बात की जब शिकायत करने उनके पास पहुंचे तो मारपीट की। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed