फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than two lakh dilapidated toilets will be repaired

Agra News: दो लाख से अधिक जर्जर शौचालयों की होगी मरम्मत

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh dilapidated toilets will be repaired
कासगंज। जिला पंचायती राज विभाग गांवों में बनाए गए दो लाख से अधिक जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू किया गया है। सर्वे के बाद पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक मरम्मत कराने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं व पुरुष सदस्य घर से बाहर शौच के लिए न जाएं, इसके लिए घर-घर शौचालय बनवाए गए थे। इनमें से काफी संख्या में शौचालय अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। इनमें से कई परिवार स्वामी ऐसे भी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति इनकी मरम्मत कराने की नहीं है। ऐसे में अब शासन के निर्देश के बाद जिला पंचायती राज विभाग द्वारा रेट्रो फिटिंग योजना के तहत जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए फिलहाल सर्वे किया जा रहा है। हालांकि सर्वे भी अपने अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

जिले को दो लाख 43 हजार 359 शौचालयों का लक्ष्य मिला है। इनमें से 2 लाख 30 हजार 783 शौचालयों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे पूरा होने के बाद लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शौचालयों क मरम्मत आदि के लिए एक हजार से छह हजार रुपये तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed