फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than twice the rains in March wheat and mustard cultivation suffered huge losses

Weater News: मार्च में दो गुने से ज्यादा हुई बारिश,  गेहूं और सरसों की खेती को हुआ बड़ा नुकसान

Sun, 02 Apr 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

मार्च के महीने में पांच बार की बारिश में गेहूं और सरसों की खेती को बड़ी नुकसान हुआ है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ के अनुसार मार्च के महीने में आगरा में औसतन 5.7 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन यहां 13.5 मिमी बारिश हुई है जो दोगुने से ज्यादा है।

विज्ञापन
More than twice the rains in March wheat and mustard cultivation suffered huge losses
आगरा में रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मार्च के महीने में इस बार किसानों को बादल और बारिश ने परेशान किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मार्च माह के आंकड़े बता रहे हैं कि इंद्रदेव ने आगरा समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में तबाही की बारिश की है। आगरा में दो गुने से ज्यादा बारिश हुई तो मथुरा और फिरोजाबाद में भी किसानों की खड़ी फसल पर बारिश के रूप में कहर बरसा। पूरे मार्च माह में पांच बार की बारिश ने गेहूं और सरसों की खेती को नुकसान पहुंचाया। करीब 5500 किसानों की फसल इससे प्रभावित हुई है। प्रशासन ने बारिश से प्रभावित किसानों का सर्वे कराया है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ एके मिश्रा ने बताया कि मार्च के महीने में आगरा में औसतन 5.7 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन यहां 13.5 मिमी बारिश हुई है जो दोगुने से ज्यादा है। तेज बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण यह नुकसान ज्यादा हुआ। बूंदाबांदी या बारिश इतना नुकसान नहीं करती, जितना आंधी और तेज हवाओं ने किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल

विज्ञापन
विज्ञापन


3.50 करोड़ रुपये की फसलें हुई बर्बाद

प्रशासन ने बाह, फतेहाबाद समेत तहसीलों में बीते सप्ताह की बारिश के बाद सर्वे कराया तो इसमें साढ़े चार हजार किसानों की फसल प्रभावित बताई गई, जिनकी फसल की अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ रुपये रही। लेखपालों और कृषि विभाग की संयुक्त टीम से सर्वे कराने के बाद लखनऊ को नुकसान का आकलन करने की यह रिपोर्ट भेज दी गई।


जिला औसत बारिश हुई बढ़ोतरी
आगरा 5.7 13.5 मिमी 136 प्रतिशत

मथुरा 7 28.1 मिमी 301 प्रतिशत
फिरोजाबाद 8.2 23.9 मिमी 191 प्रतिशत

एटा 6.2 14.7 मिमी 137 प्रतिशत
मैनपुरी 8.6 16.2 मिमी 8 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed