फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than twenty trains reached late by hours in Agra Passengers remain shivering on platform in winter

Agra: घंटों देरी से पहुंचीं 20 से अधिक ट्रेनें, प्रतीक्षालय में जगह नहीं; प्लेटफॉर्म पर ठिठुर रहे यात्री

Tue, 30 Jan 2024 09:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

आगरा में 20 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। प्रतीक्षालय में जगह नहीं बची। इस सर्दी में यात्री प्लेटफॉर्म पर ठिठुरते रहे।

विज्ञापन
More than twenty trains reached late by hours in Agra Passengers remain shivering on platform in winter
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे से राहत के बाद भी ट्रेनों का संचालन नहीं सुधर सका है। सोमवार को भी 20 से अधिक ट्रेनें देरी से स्टेशनों पर पहुंचीं। सबसे ज्यादा नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 13.22 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर आई। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। प्रतीक्षालय ठसाठस भरे होने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म की जमीन पर ही बैठना पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कोहरा खत्म नहीं हुआ है। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 12 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11.35 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 9 घंटे, पटना-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7.14 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 8 घंटे, मुंबई सीएसटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल 6.30 घंटे, देरी से आईं।
विज्ञापन


इनके अलावा श्रीगंगानगर-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5.12 घंटे, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस 4.30 घंटे, नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस 5.13 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे, रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1.15 घंटा और नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed