फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than five thousand arms license duplicates in agra

शस्त्र लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड सत्यापन में बड़ा खुलासा, अधिकारी भी रह गए हैरान

Mon, 10 Jun 2019 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
more than five thousand arms license duplicates in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा जिले में पांच हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिले हैं। इसका खुलासा लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराए जाने पर हुआ है। पुलिस ने पाया कि प्रशासन के रिकॉर्ड में एक एक नाम पर दो-दो लाइसेंस और एक एक नंबर पर तीन तीन लाइसेंस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


नेशनल डाटा ऑफ आर्म लाइसेंस ( एनएडीएल ) पर ये ब्योरा मौजूद है। यही प्रशासन के पास है। चुनाव के दौरान पुलिस को यह डाटा दिया गया था। पुलिस ने सत्यापन कराया तो अधिकारी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


थानावार सूची बनी तो लाइसेंस धारक 38215 मिले, जबकि एनएडीएल पर 42103 हैं। दोनों में 5557 का अंतर पाया गया। इनमें 2892 लाइसेंस ऐसे हैं जो एक से अधिक लोगों के नाम पर हैं। 2662 ऐसे हैं जो एक एक नंबर दो दो या तीन तीन दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा खेल होने का शक

यह खुलासा इस लिहाज से और अहम है कि पुलिस ने हाल ही में शस्त्र लाइसेंस पर बेचे जान वाले 70 हजार से अधिक कारतूस का घपला पकड़ा है। ये कारतूस गायब मिले हैं। अब लाइसेंस का डुप्लिकेट होना पाया गया है। दोनों मामलों के पीछे बड़ा खेल होने का शक है। 

देखना यह है कि जिलाधिकारी कार्यालय इसे कैसे लेता है। कारतूस मामले में अभी तक एक भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक नंबर दो लाइसेंस जारी कैसे हो गए? जिलाधिकारी कार्यालय से ये लाइसेंस जारी किए जाते हैं।

एक नंबर, दो लाइसेंस

4962 नंबर पर दो लाइसेंस हैं। एक चंद्रमान के नाम पर है। दूसरा गरीब दास के। इसी तरह 4979 पर एक लाइसेंस बाबूलाल के नाम पर है और दूसरा कमल सिंह के। जाहिर है। एक एक लाइसेंस गलत दर्ज है।

एक नाम पर तीन लाइसेंस

कुशलदाल पुत्र प्रभु दास के नाम पर तीन लाइसेंस हैं। इनके नंबर अलग अलग हैं। ये हैं 556, 557 और 588। 590 नंबर भी कुशल के नाम पर है। इसमें नाम है कुशल सिंह पुत्र प्रभुदास।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed