फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 50 people of two marriages became victims of food poisoning

Agra News: दो बरातों के 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
More than 50 people of two marriages became victims of food poisoning
कासगंज। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की देर रात्रि बरात में खाना खाने के बाद 50 से अधिक बराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। एक के बाद एक लोग उल्टी-दस्त की समस्या से ग्रसित होते चले गए। यह स्थिति देखकर शादी के दोनों कार्यक्रमों में व्यवधान हो गया। अमांपुर क्षेत्र की बरात के पीड़ितों को पहले अमांपुर के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फूड प्वाइजनिंग की यह घटना ढोलना थाना क्षेत्र के नगला रज्जी में हुई। गांव के ओमप्रकाश के यहां बरात सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर गांव से आई थी। दीक्षा और रोहित की शादी थी। शादी विवाह के कार्यक्रम अच्छी तरह से चल रहे थे। तभी रात्रि 11 बजे बरात चढ़ने के बाद बरातियों ने खाना खाया। कुछ देर बाद ही बरातियों की हालत खराब होने लगी। पहले लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। एक के बाद एक बरातियों के बीमार होने की संख्या बड़ी तो लोग घबराने लगे। पहले गांव के चिकित्सक से दवा दिलाई गई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। सुबह होते ही लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया। इस बरात से करीब 18 लोग जिला चिकित्सालय लाए गए जहां उनका इलाज किया गया और सायं के समय हालत सही होने पर छुट्टी दी गई। इस शादी में आए पुरोहित हरिप्रसाद भी बीमार हो गए। दूसरे पुरोहित करके शादी की रस्में की गईं। बताया गया कि बरातियों ने खाने के साथ लौकी लौंज, रसमलाई जैसे पदार्थों का सेवन किया था। दूध और मावा के पदार्थ भीषण गर्मी होने के कारण खराब हो गए, जिससे फूड प्वाइजनिंग हुई।
विज्ञापन

दूसरी फूड प्वाइजनिंग की घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव इशेपुर में हुई। यह बरात भी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलौनी रफातपुर से अमांपुर के इशेपुर निवासी सत्यपाल के यहां गई थी। यहां कविता और शिवम की शादी थी। रात को बरात की चढ़त के बाद बरातियों ने खाना खाया। यहां खाना खाने के कुछ देर बाद बरातियों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। करीब 25 से 30 बराती फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए। यहां बताया कि बरातियों ने पनीर की सब्जी खाई। उसके बाद हालत खराब हो गई। यहां दूल्हा शिवम भी फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गया। जिन्हें अमांपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं कराई बराती निजी चिकित्सकों के यहां चले गए। उन्होंने वहां इलाज कराया। इशेपुर के तीन बरातियों इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन




इन बरातियों का जिला अस्पताल में किया गया इलाज
कासगंज। गांव नगला रज्जी में फूड प्वाइजनिंग का शिकार बाराती मित्रपाल, सुभाष, सतीश चंद्र, आशीष, विजयपाल, पर्वत सिंह, रिंकू, हरप्रसाद, खेमकरन, विनोद कुमार, रक्षपाल, चरन सिंह, अभिलाख, किरन, राजेंद्र, बाबूराम, महाराज सिंह, राजेश, भरत सिंह, अजय का इलाज जिला चिकित्सालय में किया गया। वहीं इशेपुर में दूल्हा शिवम, दूल्हे के पिता भरत सिंह, प्रवीन, विशाल, रक्षपाल, राजमाला, कमल सिंह, अंजू का चिकित्सालय में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 21 बरातियों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया गया। सुबह के समय यह बराती जिला चिकित्सालय में पहुंचे। कुछ बरातियों का इलाज अमांपुर के चिकित्सालय में कराया गया और कुछ ने निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। - डा. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed