Taj Mahal: ताज का दीदार करने पहुंचे 36 हजार सैलानी, व्यवस्थाएं चरमराईं, बुलानी पड़ी पीएसी
वीकेंड पर ताजमहल के दीदार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर में 36 हजार से अधिक सैलानी ताजमहल पहुंचे। इससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर रविवार को 36,820 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे तो व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पर्यटकों को टिकट विंडो से लेकर ताज तक पहुंचने में दो घंटे तक लगे। टर्न स्टाइल गेटों पर टिकट स्कैन होने में दिक्कतें आईं।भीड़ को देखते हुए भारतीय पर्यटकों के लिए अतिरिक्त खिड़की खोली गई। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस व पीएसी लगानी पड़ी।
ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, यह सूर्यास्त तक जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक ताजमहल के दोनों गेटों पर पर्यटकों की एक किमी. लंबी लाइनें लग गईं। धक्कामुक्की और भीड़ बढ़ती देखकर पुरातत्व विभाग ने चार टिकट खिड़कियां खोलीं। तीन भारतीय और एक विदेशी पर्यटकों के लिए खोली गईं।
टिकट विंडो पर लगी रहीं कतारें
इसके बाद भी टिकट विंडो पर लंबी कतार शाम चार बजे तक लगी रही। प्रवेश द्वार पर भी पर्यटकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सोनीपत की अमीषा ने बताया कि पूरा दिन लाइनों में लगने के बाद किसी तरह ताज तक पहुंच पाए। व्यवस्थाएं बहुत खराब हैं। दिल्ली के शोभित बोले, टिकट स्कैन करना भी कर्मचारी नहीं जानते हैं। पर्यटक परेशान होते हैं।