{"_id":"5cf28360bdec220734075b9c","slug":"more-six-thousand-seats-of-b-ed-may-be-less-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कम हो सकती हैं बीएड की 6400 सीटें, काउंसलिंग को नहीं भेजे गए 64 कॉलेजों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हो सकती हैं बीएड की 6400 सीटें, काउंसलिंग को नहीं भेजे गए 64 कॉलेजों के नाम
Sat, 01 Jun 2019 08:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र में बीएड की करीब 6400 सीटें कम हो सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 64 संबद्ध कॉलेजों के नाम बीएड की काउंसलिंग के लिए नहीं भेजने की योजना बनाई है। इन कॉलेजों ने संबद्धता बढ़ाने और शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध 462 बीएड कॉलेज हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 351 ऐसे कॉलेजों की सूची सार्वजनिक की गई थी, जिनमें शिक्षकों का अनुमोदन नहीं कराया गया। अस्थायी संबद्धता वाले 227 कॉलेजों ने संबद्धता विस्तारित नहीं कराई थी। प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेजों को 31 मई तक का समय दिया गया था। 64 कॉलेजों को छोड़कर बाकी ने संबद्धता विस्तारीकरण और शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
बीएड सत्र 2019-21 की प्रवेश परीक्षा रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कराई है। जल्द काउंसलिंग की तिथि घोषित होने वाली है। एक-दो दिन में काउंसलिंग के लिए कॉलेजों के नाम भेज दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जिन कॉलेजों ने संबद्धता विस्तारीकरण और शिक्षक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके नाम काउंसलिंग के लिए नहीं भेजे जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन जिम्मेदार होगा।
कई बीएड कॉलेजों में मानक पूरे नहीं हैं। पहले संबद्धता मिल गई थी। अब सख्ती की जा रही है। ऐसे में प्रबंधन कॉलेजों का संचालन बंद करने की तैयारी में है। कई कॉलेजों में गत वर्षों में सीटें खाली रहीं।
कई बीएड कॉलेजों में मानक पूरे नहीं हैं। पहले संबद्धता मिल गई थी। अब सख्ती की जा रही है। ऐसे में प्रबंधन कॉलेजों का संचालन बंद करने की तैयारी में है। कई कॉलेजों में गत वर्षों में सीटें खाली रहीं।